परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने पर विचार कर रहा है नाल्को
नाल्को के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि वह संयत्र लगाने के लिए न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) के साथ बातचीत कर रहे हैं। अभी यह नहीं तय किया गया है कि संयंत्र कहां लगाया जाएगा।
नाल्को के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सी. आर. प्रधान ने कहा, "हम ऊर्जा संयंत्र लगाना चाहते हैं। अगर यह परमाणु ऊर्जा संयंत्र हो तो बेहतर है। हम इस सिलसिले में एक प्रस्ताव एनपीसीआईएल को पहले ही दे चुके हैं। हम ऊर्जा संयंत्र साझा उद्यम के तहत लगाना चाहते हैं। संयंत्र में उपक्रमों की हिस्सेदारी 50-50 होगी। परमाणु ऊर्जा संयत्र की क्षमता 1,500 मेगावाट होगी।"
एनपीसीआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एसके जैन ने शुक्रवार को नाल्को के साथ मिल कर परमाणु ऊर्जा संयत्र लगाने का संकेत दिया था। वे नई दिल्ली में इंडिया इलेक्ट्रिसिटी समिट 2009 के अवसर पर बोल रहे थे।
नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन (एनटीपीसी) और इंडियन ऑयल कारपोरेशन(आईओसी) के बाद नाल्को तीसरा सार्वजनिक उपक्रम है जिसने परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने में दिलचस्पी दिखाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications