बांग्लादेश में 13 वर्षीय लड़की की 75 वर्षीय साहूकार के साथ शादी
समाचार पत्र डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश में आइला तूफान आने के बाद उस व्यक्ति ने साहूकार से कर्ज लिया था।
यह शादी 13 वर्षीय अखीनूर और 75 वर्षीय साहूकार लोकमान सिकदर के बीच चार सितंबर को हुई थी।
अखीनूर के पिता अजहर बेपारी ने साहूकार से 4,000 टाका कर्ज लिया था जिसे वह लौटा नहीं सका।
बनीमोरधून गांव के नागरिकों ने आरोप लगाया है कि साहूकार ने गरीब परिवार के वित्तीय संकट का फायदा उठाकर अखीनूर के अभिभावकों को शादी करने के लिए मजबूर किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications