व्यास नदी से 9 शव निकाले गए
ये लोग शनिवार को एक स्कारपियो में सवार होकर कुल्लु जिले में मानिकरण साहब जा रहे थे, जो शनिवार को मंडी कस्बे के पास व्यास नदी में गिर गई।
पुलिस अधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर ने आईएएनएस को बताया, "शवों को रविवार की सुबह नदी से बाहर निकाला गया। बचाव अभियान 24 घंटे से ज्यादा समय तक चला था।"
उन्होंने कहा कि पीड़ितों का वाहन नदी तल में गाद में फंस गया था।
सभी नौ लोग हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर कस्बे के रहने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications