इजरायली राष्ट्रपति हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती
समाचार वेबसाइट 'वाईनेट' के अनुसार 86 वर्षीय पेरेज तेल अवीव के राबिन सेंटर में व्यापार जगत के युवा अधिकारियों के संगठन यंग प्रेसीडेंट आर्गनाइजेशन (वाईपीओ) के एक सम्मेलन में बेहोश हो गए।
राष्ट्रपति को तत्काल आपात चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। वे तुरंत होश में आ गए और अस्पताल जाने से इंकार भी किया।
राष्ट्रपति के निजी चिकित्सक राफी वाल्डेन ने कहा कि मौसम काफी गर्म था और काफी समय तक खड़े रहने के कारण उन्हें चक्कर आ गया। वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और राहत के लिए उन्हें शेबा चिकित्सा केंद्र भेजा गया।
बहरहाल, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि पेरेज अमेरिका के मध्य एशिया शांति दूत जार्ज मिशेल से रविवार को तय मुलकात करने में समर्थ हो पाएंगे या नहीं। मिशेल 23 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायल और फिलीस्तीन की बैठक से पहले दोनों पक्षों के वार्ता आंरभ करने में सहयोग देने के लिए शनिवार को इजरायल पहुंचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications