Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मेट्रो का डिब्बा पटरी से उतरा, कनिष्ठ अभियंता निलंबित (लीड-2)

डीएमआरसी के एक अधिकारी ने कहा कि यह हादसा सुबह 6.02 बजे उस समय हुआ जब पहली मेट्रो ट्रेन यमुना बैंक से द्वारका की ओर जा रही थी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मेट्रो ट्रेन के पहले कोच के दो पहिए पटरी से उतर गए। हादसे के समय मेट्रो रेल में 14 यात्री सवार थे। अधिकारी के अनुसार दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।

डीएमआरसी के प्रवक्ता ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। इसके अलावा पटरी के रखरखाव के लिए नियुक्त एक कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि उच्च स्तरीय जांच समिति में महाप्रबंधक (रखरखाव), महाप्रबंधक (रोलिंग स्टॉक) और सिग्नलिंग और टेलीकॉम विभाग के महाप्रबंधक को शामिल किया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि हादसे के बाद यमुना बैंक-इंद्रप्रस्थ-द्वारका मार्ग को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा मेट्रो रेल सेवा बहाल करने के लिए पटरियों की जांच की जा रही है।

मेट्रो ट्रेन के डिब्बे के पटरी से उतरने की यह दूसरी घटना है। 12 अगस्त को द्वारका-इंद्रप्रस्थ मार्ग पर मेट्रो रेल का एक डिब्बा पटरी से उतर गया था। उस हादसे के वक्त मेट्रो में 40 यात्री सवार थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+