हिमाचल को तेज बारिश से राहत
शिमला मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हिमाचल में पिछले 100 घंटे से जारी तेज बारिश और हल्की बर्फबारी रविवार सुबह थम गई।"
राज्य में हो रही तेज बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा था जिसके कारण सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया था। भूस्खलन से सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा था।
जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्सेज (जीआरइएफ) के कमांडर एस. के. दून ने कहा, "मनाली-लेह राजमार्ग रविवार को वाहनों के लिए खोला गया। बर्फबारी के कारण राजमार्ग विभिन्न स्थानों पर अवरूद्ध हो गया था।"
उन्होंेने कहा कि भारी वाहनों को जल्दी ही राजमार्ग पर चलने की अनुमति दी जाएगी।
पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग भी आवागमन के लिए खोल दिया गया है। राजमार्ग बिलासपुर और मंडी कस्बे के बीच कई जगहों पर अवरूद्ध हो गया था।
दिलचस्प बात यह है पिछले चार दिनों से जमकर बारिश होने के बावजूद इस बरसात में राज्य में 33 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications