जेट के पायलटों को शीघ्र सकारात्मक फैसले की उम्मीद
पायलटों के संघ नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) के अध्यक्ष गिरीश कौशिक ने आईएएनएस को बताया, "दो घंटे से वार्ता जारी है और हमें एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद है।"
उन्हें उम्मीद है कि प्रबंधन द्वारा बर्खास्त चार पायलटों को वापस लेने की उनकी मांग को स्वीकार किया जाएगा।
इस बारे में जब जेट के प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने इसकी पुष्टि या खंडन करने से इंकार कर दिया। बहरहाल विमानन कंपनी को अभी अगले दिन की उड़ानों को रद्द करने की घोषणा करनी बाकी है, जैसा कि वह पिछले दो दिनों से करती आ रही है।
उल्लेखनीय है कि जेट एयरवेज के पायलटों की तीन दिन से जारी हड़ताल के कारण 700 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और इस कारण 28,000 से अधिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications