11 सितम्बर हमले के बाद की अमेरिकी कार्रवाई प्रभावित हूं: चिदंबरम

चिदंबरम ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि आतंकवादी घटनाओं से निपटने के लिए अमेरिकी कदमों का अनुसरण भारतीय शहरों में भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "11 सितम्बर के हमले के बाद अमेरिका ने जो कुछ भी किया, उससे मैं प्रभावित हूं। ऐसे कदम दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में भी उठाए जा सकते हैं।"

चिदंबरम ने कहा कि न्यूयार्क पुलिस विभाग से उन्होंने सुरक्षा संबंधी मसलों पर काफी कुछ सीखा है और इसका प्रयोग भारत के महानगरों में आतंकवादी घटनाओं से निपटने के लिए किया जाएगा।

चिदंबरम ने अमेरिकी अधिकारियों से आतंकवादी घटनाओं से निपटने के लिए और खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा, "मैंने अमेरिका से सुरक्षा मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के लिए अनुरोध किया।"

चिदंबरम ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका को मुंबई हमलों के दौरान गिरफ्तार किए गए मोहम्मद अजमल आमिर कसाब के खिलाफ चल रहे मुकदमे के संबंध में जानकारी दी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+