जेट एयरवेज में पायलटों की हड़ताल जारी, दोनों पक्षों में वार्ता (लीड-1)

इससे पहले जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने शुक्रवार तड़के कहा था कि कुछ क्षेत्रों की 30 उड़ाने रद्द होंगी, जिनमें मुंबई-अहमदाबाद, मुंबई वड़ोदरा, मुंबई-मैंगलौर, मुंबई-बेंगलुरू, मुंबई-कोच्चि, मुंबई-चेन्नई और मुंबई-भोपाल शामिल हैं।

जेट एयरवेज पूर्वी क्षेत्र में कोलकाता-जोरहाट और कोलकाता-अगरतला मार्गो पर सेवाएं देगी। उत्तरी क्षेत्र में दिल्ली-अमृतसर, दिल्ली-उदयपुर और दक्षिणी क्षेत्र में चेन्नई-कोयंबटूर मार्गो में भी जेट एयरवेज के विमान उड़ान भरेंगे।

हड़ताल का सबसे बुरा असर मुंबई-दिल्ली, कोलकाता-दिल्ली और मुंबई-कोलकाता क्षेत्र पर पड़ा है। यहां यात्रियों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

पायलटों के हड़ताल पर जाने से जेट को गुरुवार को लगभग 240 उड़ानों को रद्द करना पड़ा था। हालांकि नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने कहा है कि यदि प्रबंधन बर्खास्त पायलटों की बहाली करने को राजी हो तो वे उससे बात करने को तैयार हैं।

इस बीच जेट एयरवेज के हड़ताली पायलटों के साथ प्रबंधन और मुख्य श्रम आयुक्त की शुक्रवार सुबह बैठक होगी। पायलटों की चार दिन की हड़ताल के कारण लगभग 700 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे 28,000 से ज्यादा यात्रियों को परेशानियों को सामना करना पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+