जसवंत को लोकलेखा समिति के अध्यक्ष पद से नहीं हटाया जा सकता : मुखर्जी
मुखर्जी ने यहां महिला पत्रकारों के साथ यहां आयोजित एक बातचीत में कहा, "नियम के मुताबिक अभी तक स्थायी समितियों के न सिर्फ अध्यक्ष बल्कि सदस्यों की भी नियुक्ति लोकसभा अध्यक्ष द्वारा की जाती है। जब तक कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से अक्षम नहीं हो जाता, तब तक समिति के अध्यक्ष या सदस्य को हटाए जाने का कोई प्रावधान नहीं है।"
मुखर्जी ने कहा, "समिति के अध्यक्ष को सिर्फ लोकसभा अध्यक्ष ही हटा सकता है, न कि सदस्य। यह बहुत ही असामान्य स्थिति पैदा हुई है और हमें इस मामले को सुलझाने का रास्ता तलाशना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications