अमेरिका ने 9/11 के हमलों में मारे गए लोगों को याद किया (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पीड़ितों के परिजन और सरकारी अधिकारी हमला स्थल के पास ग्राउंड जीरो पर इकट्ठा हुए। सुबह से हो रही बारिश के बीच सुबह 8.46 बजे एक मिनट के मौन के साथ समारोह शुरू हुआ। आठ वर्ष पूर्व इसी समय अगवा किया गया पहला विमान दो में से एक इमारत से टकराया था।

ठीक इसी समय वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ने भी एक मिनट का मौन रह कर दूसरे अपहृत विमान के पेंटागॉन से टकराने के बाद मारे गए 184 लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ओबामा ने 11 सितंबर को सेवा व स्मृति के राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया है।

ओबामा ने पेंटागॉन में पीड़ितों की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में पीड़ितों के परिजनों के साथ हिस्सा लिया और पेंटागन स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ा कर पीड़ितों को अपनी श्रद्धांजलि दी।

न्यूयार्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग ने कहा, "इस दिन से हम हमले में मारे गए लोगों की स्मृतियों को संजो कर रखेंगे।"

ब्लूमबर्ग के साथ न्यूजर्सी के गवर्नर जॉन कोर्जिन, पीड़ितों के परिजन और पुलिस व फायरफाइटरों सहित शहर प्रशासन के विभागों के एक चुनिंदा समूह ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थल के पास जुक्कोत्ती पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में हिस्सा लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+