जुलाई में औद्योगिक उत्पादन 6.8 फीसदी
शुक्रवार को केंद्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा जारी आंकड़ों से अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने की धारणा को मजबूती मिल रही है।
आंकड़ों के मुताबिक खनन क्षेत्र का उत्पादन 9.9 फीसदी बढ़ा है और बिजली के उत्पादन में 4.2 फीसदी का इजाफा हुआ है। पूंजीगत वस्तुओं और उपभोक्ता वस्तुओं के क्षेत्र का उत्पादन क्रमश: 2 फीसदी और 8.8 फीसदी बढ़ा है।
उद्योग संगठन सीआईआई ने औद्योगिक उत्पादन दर में वृद्धि को उत्साहवर्धक बताया है। हालांकि सीआईआई ने इन आंकड़ों से कोई निष्कर्ष निकालने के प्रति सचेत करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था ऐसे दौर में प्रवेश कर चुकी है जहां हमारी आधारभूत मजबूती अगली तीन तिमाहियों में अच्छी वृद्धि दर्ज दर हासिल करने में मदद करेगी।
विश्लेषकों का मानना है कि औद्योगिक उत्पादन की बेहतर दर खराब मानसून के कारण कृषि पर पड़ने वाले प्रभावों की क्षतिपूर्ति करने में सहायक हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications