3जी पर सम्मेलन 12 अक्टूबर को
केंद्रीय सूचना तकनीकी और संचार मंत्री ए राजा ने शुक्रवार को कहा, " विभाग के अधिकारी एक सम्मेलन में शामिल होने जेनेवा जा रहे हैं। ऐसे में संभावित बोली लगाने वालों का सम्मेलन 12 अक्टूबर के आसपास होगा।"
राजा उद्योग संगठन सीआईआई और तमिलनाडु सरकार द्वारा सूचना, संचार और तकनीक पर आयोजित सम्मेलन के अवसर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
भारत संचार निगम में विनिवेश के बारे में पूछे जाने पर राजा ने कहा "बीएसएनएल में विनिवेश कर्मचारी यूनियनों की सहमति से ही किया जाएगा।"
केंद्रीय सूचना तकनीक एवं संचार मंत्री ने कहा कि सरकार सूचना तकनीक को केंद्रीय सूची से हटाने की योजना बना रही है जिससे राज्य सरकारें इस सिलसिले में खुद पहल कर सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications