वाईएसआर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हवाई अड्डा अधिकारियों से पूछताछ
जांच दल हेलीकॉप्टर के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के साथ ही उड़ान भरने से पहले इसकी जांच करने वाले कर्मचारियों से भी मिला। जांच दल ने मौसम से जुड़े अधिकारियों से भी बात की और यह जानने की कोशिश की कि उन्होंने अपना काम सही तरीके से किया या नहीं।
जांच दल में शामिल डीजीसीए अधिकारियों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल कर्मचारियों से भी पूछताछ की। जांच दल ने यह जानने की कोशिश की कि कुरनूल जिले के नल्लामल्ला के घने जंगलों में पहाड़ी पर हेलीकाप्टर के दुर्घनाग्रस्त होने से पहले क्या हुआ था।
जांच दल के सदस्यों ने सरकारी हेलीकॉप्टरों का रखरखाव करने वाले आंध्र प्रदेश उड्डयन कारपोरेशन लि. (एपीएसीएल) के अधिकारियों से भी मुलाकात की।
डीजीसीए का दल पिछले दो दिनों से कुरनूल में था, जहां उसने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। इस दल ने दुर्घटना स्थल से भी कुछ सूत्र तलाशे हैं।
इस चार सदस्यीय दल का नेतृत्व पवन हंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर.के.त्यागी कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications