'सड़क हादसों में मौत का शिकार बनते हैं युवा'
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संगठन ने कहा है कि 10 से 24 वर्ष की उम्र के लोगों की मौत सड़क हादसों में होती है। इसके अलावा ऐसी मौतों के लिए गर्भावस्था के दौरान समस्या, आत्महत्या, हिंसा और एचआईवी संक्रमण भी वजह है।
संगठन द्वारा कराए गए अध्ययन में कहा गया है कि ऐसी मौतों को रोका जा सकता है। संगठन के परिवार और सामुदायिक स्वास्थ्य मामलों की विशेषज्ञ डैसी मेफुबेलू ने कहा कि अधिकांश युवाओं की मौत कम आय वाले देशों में होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications