कोलकाता मेले में पाकिस्तानी व्यापारी भी
कोलकाता,11 सितम्बर (आईएएनएस)। शुक्रवार को कोलकाता में शुरू हुए इंडिया इंटरनेशनल मेगा कंज्युमर फेयर 2009 में पाकिस्तान, थाइलैंड तुर्की, और मिश्र के 300 से अधिक व्यापारी भाग ले रहे हैं।
मेले के आयोजकों ने बताया कि थाईलैंड के विनिर्माणकर्ता भारतीय व्यापारियों और वितरकों के साथ गठजोड़ करने के लिए 16 सितम्बर के आयोजन में शामिल होंगे। मेला 22 सितम्बर तक चलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications