जसवंत, जोशी, आडवाणी और सुषमा आपस में बात नहीं करते : देवड़ा
देवड़ा ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मैं भाजपा की आलोचना करना नहीं चाहता, लेकिन यह देखकर आश्चर्य होता है कि ये नेता आपस में एक दूसरे से बात तक नहीं करते। पार्टी के कुछ और भी वरिष्ठ नेता हैं जो एक दूसरे से ऐसा ही बर्ताव करते हैं।"
उन्होंने कहा, "संसद की लोक लेखा समिति के एक अध्यक्ष पद के लिए वे आपस में मारकाट कर रहे हैं। इसे लेकर इतनी लड़ाई! यह बहुत शर्मनाक बात है।"
देवड़ा ने कहा, "हर पार्टी में समस्याएं आती हैं। कांग्रेस भी इससे अछूती नहीं है। लेकिन इस हद तक लड़ाई की कल्पना नहीं की जा सकती। आप देखते रहिए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी उनकी बुरी गत होगी।"
इंडो-एशियन एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications