शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 47 अंकों की बढ़त (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुक्रवार को 47.44 अंकों (0.29 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,264.30 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 16337.98 के उच्चतम और 16130.32 के निम्नतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 10.15 अंकों (0.21 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,829.55 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 4856.15 के उच्चतम और 4791.55 के निम्नतम स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 7.89 अंकों (0.13 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,921.61 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 26.92 अंकों (0.38 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,101.27 पर बंद हुआ।
बीएसई के अन्य सूचकांकों में मिला जुला रुख देखा गया। कुछ में बढ़त दर्ज की गई तो कुछ में गिरावट रही। आईटी, बैंक, उपभोक्ता वस्तुएं सेक्टरों में तेजी रही जबकि ऊर्जा, धातु, तेल एवं गैस, रियल्टी आदि सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई।
लगातार छठे कारोबारी सत्र में शेयर बाजार को मिली बढ़त को देश की अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। जुलाई में जारी औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों ने भी बेहतर संकेत दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications