कृषि बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी रिहा
तीन साल से अधिक समय तक सलाखों के पीछे रहने के बाद कारागार से बाहर आए कृषि कोआपरेटिव अर्बन बैंक के पूर्व चेयरमैन राव ने जमाकर्ताओं के धन को अदा करने का वादा किया और इस बात से इंकार किया कि उन्होंने किसी के साथ ठगी की है।
राव ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य पुलिस की अपराध शाखा-आपराधिक जांच विभाग (सीबी-सीआईडी) द्वारा जब्त की गई संपत्ति सहित उनके पास कुल 80 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
राव ने कहा, "हर जमाकर्ता के साथ न्याय किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि उन्हें जमाकर्ताओं को मात्र चार करोड़ रुपये अदा करना है, क्योंकि बाकी राशि जब्त की गई संपत्ति से पुलिस अदा करेगी।
राव ने कहा, "यह कोई घोटाला नहीं है। देश में कई सारे शीर्ष बैंक विभिन्न कारणों से बंद हो गए है।"
ज्ञात हो कि सर्वोच्च न्यायालय ने दो करोड़ रुपये जमा करने की शर्त पर राव को 24 अगस्त को जमानत दे दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications