भारत में इनोवेशन सेंटर स्थापित करेगा फिनलैंड
ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी फिनलैंड भारत में हेल्थकेयर, इको टूरिज्म और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी काम करना चाहता है।
दोनो देशों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल यहां अक्टूबर में मुलाकात कर व्यापार, शोध एवं विकास में सहभागिता बढ़ाने के तौर तरीकों पर बातचीत करेंगे। फिनलैंड के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्री एलिना कालक्कू करेंगी।
फिनप्रो की वरिष्ठ सलाहकार सेप्पो आई.केरानेने ने यहां आए भारतीय पत्रकारों के एक दल को बताया " मुझे भारतीय बाजार में काफी संभावनाएं नजर आ रहीं हैं। हम भारत में विज्ञान और तकनीक, दूरसंचार, हेल्थकेयर, इको टूरिज्म और पर्यावरण के संरक्षण के क्षेत्र में शोध और विकास की गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने को लेकर सकारात्मक नजरिया रखते हैं।
फिनप्रो फिनलैंड के रोजगार और वित्त मंत्रालय के तहत एक संगठन है। करीब 560 औद्योगिक इकाइयां इसकी सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications