दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी बारिश से जनजीवन प्रभावित
लोग सुबह के सत्र में अपने-अपने ऑफिसों के लिए निकले थे लेकिन सड़कों पर जगह-जगह जलभराव होने से उनको काफी कठिनाई उठानी पड़ी। ट्रेफिक सिग्नलों के बंद होने से लोग परेशान थे। सुबह से ही बीच सड़कों पर अव्यवस्थित तरीके से कारों, बसों के साथ ही अन्य वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली की जीवन रेखा माने जाने वाले रिंग रोड पर जगह-जगह भारी यातायात जाम देखा गया। धौला कुआं और दिल्ली-नोएडा हाईवे पर भी यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ।
गुरूवार को दिल्ली में 112 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications