मुशर्रफ की सुरक्षा पर प्रतिदिन 20 लाख रुपये खर्च कर रहा है ब्रिटेन
समाचार पत्र 'द टाइम्स' की ओर से शुक्रवार को कहा गया है कि एसओ1 के नाम से चर्चित स्कॉटलैंड यार्ड की स्पेशलिस्ट प्रोटेक्शन यूनिट ने कम से कम 10 पुरुषों व महिलाओं के एक दल को पूर्व सैन्य तानाशाह की चौबीस घंटे हिफाजत की जिम्मेदारी सौंपी है। मुशर्रफ पश्चिमी लंदन के एक अरब क्वोर्टर में तीन कमरे के एक आलीशान फ्लैट में रहते हैं।
मुशर्रफ लगभग चार महीनों से इस फ्लैट में रह रहे हैं और उनकी हिफाजत में सेवानिवृत्त पाकिस्तानी कमांडो का एक दल भी लगा हुआ है।
द टाइम्स ने कहा है कि मुशर्रफ की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही यह इकाई ब्रिटिश प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों, कुछ खास मंत्रियों, कुछ राजदूतों और ब्रिटेन में आतंकी हमलों के संभावित शिकार माने जाने वाले उच्च दर्जे के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदार संभालती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications