ईरान गैस पाइपलाइन सौदे पर बातचीत खत्म नहीं: मुरली देवड़ा
मुरली देवड़ा ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया, "अभी हमने इसको छोड़ने का फैसला नहीं किया है"। "ईरान के साथ सौदे पर बातचीत बंद नहीं हुई है लेकिन पाकिस्तान में राजनीतिक हालात खराब होने के कारण इसमें थोड़ा ठहराव आ गया है।"
बांग्लादेश से गैस हासिल करने की योजना के बारे में पूछे जाने पर देवड़ा ने कहा "दुर्भाग्य से हम इस पर आगे नहीं बढ़ पाए हैं।"
मुरली देवड़ा का यह बयान ईरान में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद बख्श अब्बासी के बयान के बाद आया है जिसमें अब्बासी ने रविवार को तेहरान टाइम्स से कहा था कि भारत संकटग्रस्त गैस पाइपलाइन परियोजना से बाहर हो गया है।
मुरली देवड़ा भारत में तेल एवं प्राकृतिक गैस की खोज को बढ़ावा देने के लिए आयोजित रोड शो में भाग लेने यहां आए हुए हैं। देवड़ा ने कहा कि ब्रिटिश और अन्य कंपनियों ने इसमें उत्साह दिखाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications