लखनऊ में 'व्हाइट हाउस' रहेगा दुर्गा

लखनऊ, 11 सितंबर(आईएएनएस)। इस दुर्गा पूजा में लखनऊवासी व्हाइट हाउस में जाकर पूजा करेंगे। चौंकिएगा नहीं.. लखनऊ में कारीगरों द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति के सरकारी आवास व्हाटइ हाउस का लकड़ी का विशालकाय प्रतिरूप तैयार किया जा रहा है, जो इस दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण होगा।

राजधानी स्थित आनंद नगर दुर्गा पूजा समिति (एएनडीपीसी) इस दुर्गा पूजा को खास बनाने के लिए व्हाइट हाउस का निर्माण करवा रही है। लकड़ी के इस प्रतिरूप को बनाने के लिए कोलकाता के करीब 50 कारीगर दिन रात काम कर रहे हैं।

समिति के सदस्य सुजॉय चटर्जी ने शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि व्हाइट हाउस का प्रतिरूप इस दुर्गा पूजा का सबसे खास आकर्षण होगा।

उन्होंने बताया कि इस दुर्गा पूजा पर हमारी समिति ने अपने 51 साल पूरे किए हैं। पिछली साल जब समिति ने जब 50 साल पूरे किए थे तो मीनाक्षी मंदिर का लकड़ी का भव्य प्रतिरूप तैयार किया गया था।

चटर्जी ने कहा कि हमसे से ज्यादातर लोगों ने व्हााइट हाउस की सैर नहीं की है, बस उसके बारे में पढ़ा और सुना है। हमें उम्मीद है कि लोगों की भारी भीड़ बड़ी उत्सुकता से विशालकाय व्हाइट हाउस के प्रतिरूप को देखने का लुत्फ उठाने आएगी।

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार 20 सितंबर तक यह लकड़ी का यह प्रतिरूप तैयार हो जाएगा। इसे मुख्य तौर पर बांस, थर्मोकोल और कपड़े से तैयार किया जा रहा है। इसकी लागत करीब 8 लाख रूपये आएगी। तैयार होने के बाद करीब तीन दिन इसकी सजावट करने में लगेंगे। दुर्गा पूजा के एक दिन पहले यानी 24 सितंबर को यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जिस तरह से पिछले साल मीनाक्षी मंदिर के प्रतिरूप को देखने लोगों की भारी भीड़ जुटी थी, उसी तरह इस दुर्गा पूजा पर श्रद्धालु व्हाइट हाउस के प्रतिरूप को देखने के लिए आएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+