भारतीय मूल का अमेरिकी विकसित कर रहा है हल्का विस्फोट रोधी कांच
मिसौरी युनिवर्सिटी-कोलंबिया के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एसोसिएट प्रोफेसर संजीव खन्ना ने कहा है, "फिलहाल विस्फोट रोधी खिड़की के शीशों की मोटाई एक इंच से भी अधिक होती है, जो खिड़की के मानक शीशे की मोटाई से काफी अधिक है।"
खन्ना ने आगे कहा, "जो कांच हम विकसित कर रहे हैं, उसकी मोटाई आधा इंच से भी कम है। चूंकि कांच की मोटाई कम होगी, लिहाजा इसके निर्माण में कम सामग्री लगेगी और वर्तमान में इस्तेमाल में लाए जा रहे कांच से सस्ता भी होगा।"
ज्ञात हो कि खन्ना ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर से बी.एस.सी. और एम.एससी. की पढ़ाई की है और वह भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के साथ चार वर्षो तक डिजाइन इंजीनियर के रूप में कार्य कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications