परमाणु विद्युत निगम का नई इकाइयों के लिए समझौता
ज्ञात हो कि देश के परमाणु ऊर्जा उत्पादन उद्योग से निजी कंपनियों को दूर रखा गया है।
परमाणु विद्युत निगम के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक एस.के.जैन ने कहा, "हम सार्वजनिक साझेदारी करने जा रहे हैं। हम इंडियन आयल कॉर्प और नेशनल एल्युमिनियम कॉर्प (नाल्को) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।"
ऊर्जा क्षेत्र पर आयोजित एक सम्मेलन के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए जैन ने यह भी कहा कि एक ऐसा मॉडल विकसित करने को लेकर बातचीत जारी है जो किसी परमाणु विद्युत संयंत्र को स्थापित करने और उसे संचालित करने के लिए निजी क्षेत्र की व्यापक भागीदारी को अनुमति प्रदान करेगा।
परमाणु विद्युत निगम फिलहाल 17 परमाणु संयंत्रों का संचालन करता है। इन संयंत्रों की कुल स्थापित क्षमता 4,120 एम.एम.है। निगम पांच नए रिएक्टरों का निर्माण भी कर रहा है, जिनकी कुल क्षमता 2,660 मेगावाट होगी। इनमें से तमिलनाडु व राजस्थान में दो-दो रिएक्टर तथा एक रिएक्टर कर्नाटक में स्थापित किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications