ईरान और ब्राजील आर्थिक सहयोग बढ़ाने के इच्छुक

समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक मोताकी ने बुधवार रात ईरान की आधिकारिक यात्रा पर वहां पहुंचे ब्राजील के उप विदेश मंत्री रोबटरे जगुआर्बी गोम्स डी मट्टूज से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान दोनों ने अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय परिदृश्य की समीक्षा की। साथ ही द्विपक्षीय संबंधों के विकास पर भी चर्चा की।

मोताकी ने कहा, "ईरान और ब्राजील वैश्विक परमाणु निरस्त्रीकरण में सहयोग कर अंतर्राष्ट्रीय परिदृष्य पर नई विश्व व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि दोनों देशों का आर्थिक सहयोगों खासकर ऊर्जा, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में सहयोग के प्रति अच्छा दृष्टिकोण है।

मट्टूज ने कहा कि दोनों देशों के बीच बढ़ते सीधे संपर्क के जरिए निकट भविष्य में उनके बीच सहयोग मजबूत होने की भविष्यवाणी की जा सकती है।

उन्होंने घोषणा की, "सहयोग के उचित क्षेत्रों की पहचानने के लिए जल्दी ही ब्राजील का एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ईरान की यात्रा करेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+