सीबीआई अधिकारी बता ठगी करने वालों की पुलिस को तलाश
स्वयं को सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) अधिकारी बताने वाले चार लोगों ने गुरुवार को शहर के व्यस्ततम शास्त्री बाजार शॉपिंग कांप्लेक्स में मनोजीत मुखर्जी और उनकी पत्नी छान्ना मुखर्जी को रोककर कहा कि वे विभिन्न स्थलों पर जांच कर रहे हैं।
रायपुर के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पत्रकारों को बताया, "उन्होंने दंपति से कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती वह अपने सोने-चांदी के जेवर उनके हवाले कर दें। जैसे ही दंपति ने उन्हें जेवर सौंपे वे चारों वहां से चपंत हो गए।"
सिंह ने कहा कि उन चारों को पकड़ने के लिए रायपुर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications