सीताराम सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग
सिंह की हत्या के बाद इस मामले की एक प्राथमिकी पंडारक थाने में दर्ज कराई गई थी, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी अभियुक्त बनाया गया था।
राज्य कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने शुक्रवार को इस मामले में पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता अरुण कुमार का नाम घसीटे जाने को राज्य सरकार की बौखलाहट का परिणाम बताया। उन्होंने राज्यपाल से पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
बुधवार को सीताराम सिंह हत्या मामले के गवाह रामानंद सिंह को पुलिस ने जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार के पटना स्थित आवास से बरामद किया था। पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक विनित विनायक ने कहा कि रामानंद सिंह के पुत्र चंदन ने पिता के अपहरण की आशंका के मद्देनजर शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें अरुण कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications