करंट लगने से 2 हाथियों की मौत
रायपुर, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के उत्तरी जशपुर जिले के एक वन्य ग्राम में करंट लगने से दो मादा हाथियों की मौत हो गई।
रायपुर से 450 किलोमीटर दूर स्थित जशपुर जिले के एक वन अधिकारी जी. एल. तांदिया ने आईएएनएस से कहा कि गुरुवार को शेखरपुर गांव में हाथियों के बिजली के तारों के संपर्क में आ जाने से उनकी मृत्यु हो गई। उस वक्त तारों में करंट था।
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों ने जमा होकर मृत हाथियों के लिए प्रार्थना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications