शाइनी आहूजा की जमानत याचिका खारिज
मुंबई, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई की एक अदालत ने नौकरानी के साथ बलात्कार के आरोपी बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।
अभिनेता के वकील श्रीकांत शिवाडे ने बताया कि मुंबई सत्र न्यायालय के पास आहूजा की जमानत याचिका लंबित थी जिसे पिछले महीने त्वरित अदालत के पास भेजा गया था।
आहूजा पर गत 14 जून को अपनी नौकरानी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
शिवाडे ने आईएएनएस को बताया, "त्वरित अदालत के न्यायाधीश एस. आर. त्रिवेदी के समक्ष आहूजा के खिलाफ 23 सितंबर को आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।" उन्होंने बताया कि इसके बाद मामले की प्रतिदिन सुनवाई होगी।
आहूजा इस समय आर्थर रोड जेल में बंद है। दोषी सिद्ध होने पर उसे कम से कम सात की कैद हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications