तालिबान का प्रवक्ता स्वात घाटी से गिरफ्तार
इस्लामाबाद, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को दावा किया कि स्वात घाटी से तालिबान के प्रवक्ता मुस्लिम खान को गिरफ्तार किया जा चुका है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रवक्ता को उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया।
समाचार चैनल जियो ने सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास के हवाले से खबर दी है कि मुस्लिम खान के साथ गिरफ्तार होने वालों में प्रमुख कमांडर महमूद खान भी है। मुस्लिम खान और महबूब खान दोनों पर एक-एक करोड़ रुपये का इनाम है। इन गिरफ्तारियों का ब्यौरा नहीं मिल सका है।
स्वात में पिछले पांच महीने से जारी सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान मुस्लिम खान की गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी है। हालांकि मुल्ला फजलुल्लाह अभी तक उनकी पहुंच से बाहर है।
सरकार का कहना है कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक 2000 से ज्यादा विद्रोही मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications