मलेशिया में वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा
प्रतिबंधित संगठन हिंदू राइट्स एक्शन फोर्स (हिंद्राफ) के कानूनी सलाहकार रह चुके मनोहरन ने कहा कि लिट्टे के साथ उनका या हिंद्राफ के किसी नेता का कोई संबंध नहीं है।
सेलांगोर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले मनोहरन पर आरोप लगाया गया था कि उनका संबंध लिट्टे से है। उन्होंने इस सिलसिले में पुलिस महानिरीक्षक मूसा हसन, एटार्नी जनरल अब्दुल गनी पटाइल और मीडिया संगठनों के खिलाफ 28.67 लाख डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
मनोहरन और उनके चार सहयोगियों को दिसंबर 2007 में एक रैली आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन सभी को दो साल तक पुलिस हिरासत में रखा गया था। अप्रैल में इन्हें जमानत पर रिहा किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications