किसानों को सम्मानित करेगी बिहार सरकार
इस योजना के तहत राज्य सरकार उन किसानों को सम्मानित करेगी जो कृषि, पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन से जुड़े होंगे। राज्य की कृषि मंत्री रेणु देवी ने शुक्रवार को आईएएनएस को इस संबंध में जानकारी दी।
देवी ने बताया कि केंद्र सरकार ने भी इस योजना को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत राज्य स्तर पर पांच किसानों का चयन किया जाएगा। इन चयनित किसानों को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे।
इसके अलावा राज्य के सभी 38 जिलों और 535 प्रखंडों से भी पांच-पांच किसानों का चयन होगा। जिलास्तर पर चयनित किसानों को 50-50 हजार रुपये तथा प्रखंड स्तर के किसानों को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे।
देवी ने बताया कि इस योजनाा के तहत प्रति वर्ष 2,865 किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications