कर्नाटक में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 53 हुई
चार मौते बेंगलुरू में जबकि एक-एक मौत दावनगिरी और बीजापुर में हुई। एक स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार इन सभी व्यक्तियों की मौत स्वाइन फ्लू से होने की पुष्टि 10 सितंबर को हुई।
बेंगलुरू में दो मौते 'राजीव गांधी चेस्ट डिसीजिस' (आरजीआईसीडी) में हुई। आरजीआईसीडी के निदेशक शशिधर बग्गी ने बताया,"20 वर्षीया एक गर्भवती की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। उसे बेहद नाजुक हालत में अस्पताल लाया गया था।"
उन्होंने बताया कि आरजीआईसीडी में 40 वर्षीया एक अन्य महिला ने भी इसी बीमारी से दम तोड़ दिया।
बेंगलुरू में 13 साल के एक किशोर की आठ सितंबर को एक निजी अस्पताल में मौत हुई जबकि 59 वर्षीय एक व्यक्ति ने पांच सितंबर को दम तोड़ दिया। उसे तीन सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बीजापुर के निजी अस्पताल में 53 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई वहीं दावनगिरी में 11 महीने के एक शिशु की एक निजी अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई।
इस बीच राज्य में स्वाइन फ्लू के 32 नये मामले सामने आए हैं। जिनमें 25 मामले बेंगलुरु से, तीन बीजापुर से और एक-एक मामला बीदर, दावनगिरी और बेल्लारी से सामने आया है। अब तक राज्य में स्वाइन फ्लू के 686 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications