निठारी मामले में पंधेर बरी
लखनऊ, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। सनसनीखेज निठारी हत्याकांड के प्रमुख आरोपी मोनिंदर सिंह पंधेर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को बरी कर दिया। पंधेर पर अपने घरेलू नौकर सुरिन्दर कोली के साथ मिलकर एक युवती का बलात्कार और फिर हत्या करने का आरोप है।
पंधेर और कोली को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने इस मामले में मौत की सजा सुनाई थी। सजा के खिलाफ दायर की गई अपील पर सुनवाई करते हुए इलाहबाद उच्च न्यायालय ने उसे बरी करने का आज फैसला सुनाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications