भ्रष्टाचार से लड़ना सिखाएंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पंजाब युवक कांग्रेस पर पिछले एक साल से विशेष ध्यान दिया है और युवक कांग्रेस के चुनाव के मामले में पंजाब को एक आदर्श राज्य के रूप में पेश किया है। वह अब वहां अपनी खुद की योजना 'आम आदमी का सिपाही' (एएकेएस) को आने वाले दिनों में लांच करने की तैयारी में हैं।
योजना की शुरुआत पंजाब से
पंजाब युवक कांग्रेस के अध्यक्ष रवनीत सिंह बिट्ट ने मीडिया को यहां बुधवार को बताया, "शुरू में हम इस योजना को पंजाब में लांच कर रहे हैं और इसके आने वाले परिणाम के आधार पर इसे देश के बाकी हिस्सों में भी लागू किया जाएगा। यह एक बड़ी परियोजना है और इसके तहत हमें राज्य के सभी गांवों में पहुंचना है, लिहाजा इसमें निश्चित रूप से समय लेगा।"
बिट्ट ने कहा कि पंजाब के युवकों को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (नरेगा), सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) और सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के बारे में जानकारी दी जाएगी।
बिट्ट ने बताया, "शुरू में लुधियाना में 14 से 17 सितंबर तक एक चार दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा और इस शिविर में हिस्सा लेने वाले युवकों को प्रशिक्षित करने के लिए राहुल गांधी 15 सितंबर को वहां पहुंचेंगे।" बिट्टू के अनुसार चार दिनों के शिविर में 400 युवक हिस्सा लेंगे। उसके बाद वे युवक राज्य में 2,000 शिविर लगाएंगे और अन्य युवकों को प्रशिक्षित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications