कर्नाटक में स्वाइन फ्लू से 47 मौतें

बीजापुर के एक निजी अस्पताल में एक सितंबर को पांच वर्षीय एक बच्चे को भर्ती कराया गया था। बच्चे ने उसी दिन दम तोड़ दिया। बीजापुर के ही अस्पताल में पांच सितंबर को 40 साल के एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया था, जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई। वहीं बागलकोट के निजी अस्पताल में एक व्यक्ति को छह सितंबर को भर्ती कराया गया था जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई।
एक अधिकारी के अनुसार तीनों की जांच रिपोर्ट नौ सितंबर को मिली जिसमें उन सभी की मौत की वजह स्वाइन फ्लू बताई गई।
स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय के मुख्य सचिव आई.आर.पेरूमल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के परीक्षण के लिए बेंगलुरू के कमान अस्पताल को भी चुन लिया है। यह परीक्षण शुक्रवार से इस अस्पताल में शुरू हो जायेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications