फरीदाबाद: मलबे से निकाले गए 6 शव

Haryana map
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद शहर में बुधवार को एक शॉपिंग सेंटर की तीन मंजिली इमारत के ढह जाने के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मलबे में अनगिनत लोगों के दबे होने की आशंका है।

फरीदाबाद के उपायुक्त प्रवीण कुमार ने बताया, "मलबे से छह शव पहले ही निकाले जा चुके हैं। तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।" कुमार ने कहा, "बचाव अभियान अंतिम चरण में है और इसके कुछ और घंटों तक चलने की संभावना है।"

दस क्रेनें लगीं बचाव में

न्यू इंडस्ट्रियल टाउनशिप (एनआईटी) फेज 1 में स्थित यह इमारत बुधवार दोपहर 12.45 बजे भरभरा कर गिरने लगी। बचाव कार्य में दस क्रेनें बचाव कर्मियों की मदद कर रही थीं। अग्निशमन दल की गाड़ियां और एंबुलेंस सेवाएं भी घटनास्थल पर मौजूद थीं।

फरीदाबाद के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक मलबे से निकाले गए दो शव कॉम्प्लेक्स में काम करने वालों के थे। अधिकारी ने कहा, "इमारत में कुछ मरम्मत का काम चल रहा था। इमारत की ऊपरी मंजिल पर भारी जेनरेटर सेट को स्थापित किया जा रहा था तभी इमारत ढह गई।"

यह पूछे जाने पर कि क्या जेनरेटर सेट के कारण यह दुर्घटना हुई तो कुमार ने कहा, "अभी असल कारण का पता नहीं चला है लेकिन जेनरेटर सेट एक कारण हो सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+