जवानों ने चलती ट्रेन से लड़के को फेंका

खबर है कि सीआरपीएफ के जवानों ने मुजफ्फरपुर में कुढनी रेलवे स्टेशन के पास शहाबुद्दीन नाम के एक बच्चे को ट्रेन से फेंक दिया। यह हादसा ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में हुआ। शहाबुद्दीन ट्रेन में गुटखा बेचकर पैसे कमाता था।
ट्रेन में पैसे को लेकर उसका आरपीएफ के जवानों से विवाद हो गया। जवानों ने गुस्से में बच्चे को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। आरोपी जवानों की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications