आरुषि हत्या: नई सीबीआई टीम करेगी जांच

हाल ही में खबर आयी कि डीएनए टेस्ट के लिए भेजे गए आरुषि के नमूनों के साथ छेड़छाड़ हुई है। सीबीआई के ही एक अधिकारी द्वारा किए गए इस खुलासे के बाद हत्याकांड की जांच में नया मोड़ आ गया। कई अधिकारियों व नोएडा पुलिस पर सवाल खड़े हो गए।
जल्द बनेगी नई टीम
इस घटना के बाद सीबीआई के प्रवक्ता हर्ष भाल ने बुधवार को बताया, "आरुषि हत्याकांड की जांच के लिए एक नई टीम गठित की जा रही है।" भाल ने कहा, "आरुषि हत्याकांड की जांच का नेतृत्व कर रहे सीबीआई के उप महानिरीक्षक अरुण कुमार का कार्यकाल अक्टूबर में समाप्त हो रहा है। अरुण कुमार को उसके पहले ही उत्तर प्रदेश कैडर में वापस भेज दिया गया है और इसलिए उनका कार्यकाल समाप्त होने के पहले ही नई टीम गठित की जाएगी।"
सीबीआई ने फिलहाल टीम के नेतृत्व का खुलासा नहीं किया है। अब देखना यह है कि नई जांच टीम आरुषि व हेमराज के गुनाहगारों को सलांखों के पीछे डालने में कामयाब होती है या फिर हत्यारे खुले ही घूमते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications