पाकिस्तान में नई शिक्षा नीति को मंजूरी
पाकिस्तानी शिक्षा मंत्री मीर हजार खान बिजरानी ने कहा कि नई शिक्षा नीति को मंजूर किए जाने से पहले सभी संघीय और प्रांतीय शिक्षण संस्थाओं से इस बारे में सलाह मांगी गई थी।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक शिक्षा के लिए न्यूनतम उम्र 5-10 वर्ष तय की गई है। साथ ही हर जिले के लिए एक शिक्षा बोर्ड का भी गठन किया जाएगा। साक्षरता कार्यक्रमों के लिए धनराशि आवंटित करने की भी योजना है।
नई नीति के तहत पूरे देश में एक समान शिक्षा प्रणाली लागू की जाएगी और मदरसों के पाठ्यक्रमों में भी बदलाव किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications