उड़ीसा बंदरगाह के पास पलटा मालवाहक पोत
भुवनेश्वर, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। उड़ीसा के पारादीप बंदरगाह से रवाना होने के कुछ ही मिनट बाद एक मालवाहक पोत बुधवार की शाम बंगाल की खाड़ी में पलट गया। पोत पर 25,000 टन लौह अयस्क लदा हुआ था। पोत पर सवार चालक दल के ज्यादातर सदस्यों को बचा लिया गया है।
पुलिस ने कहा है कि यह मंगोलियाई पोत पारादीप बंदरगाह से कोई पांच से छह किलोमीटर आगे बढ़ा था कि वह पलट गया।
बंदरगाह के सूत्रों ने बताया है कि पोत पर सवार चालक दल के 27 सदस्यों में से 26 को बचा लिया गया है। चालक दल के लापता सदस्य के बचाव के लिए प्रयास जारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications