शोपियां हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए संपर्क
सरकार की ओर से यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग के सचिव से नई दिल्ली में एफआईआर की प्रति और शोपियां मामले से संबंधित अन्य दस्तावेजों के साथ औपचारिक रूप से संपर्क किया है, ताकि मामले की सीबीआई जांच कराई जा सके।"
ज्ञात हो कि नीलोफर (22) और असिया (17) के शव शोपियां कस्बे के पास एक नाले के किनारे 30 मई को पाए गए थे। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद घाटी में व्यापक पैमाने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications