दिल्ली के विद्यालय में भगदड़, 5 बच्चों की मौत, 27 घायल
यह हादसा सुबह पूर्वोत्तर दिल्ली के खजूरी खास इलाके के एक सरकारी विद्यालय में हुआ। राजधानी में बुधवार शाम से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से विद्यालय परिसर में घुटनों तक पानी भर गया था। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह जब बच्चे विद्यालय पहुंचे तो किसी ने विद्यालय परिसर में घुटनों तक भरे पानी में करंट की अफवाह उड़ा दी, जिसके बाद भगदड़ मच गई।
दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त धमेन्द्र कुमार ने भगदड़ में पांच बच्चों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घायलों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications