मूसलाधार बारिश से दिल्ली बेहाल

यहां बुधवार रात से शुरु बारिश का सिलससिला गुरुवार सुबह तक चलता रहा। दिल्ली के रिंग रोड, धौलाकुआं की सड़कों और दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेस वे पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। जाम से निकलकर लोग अपने गंतव्यों तक पहुंचने की जद्दोजहद करते दिखे।
सडकों पर भारी जाम
सड़कों पर जाम लगने की वजह से कई लोग अपने घरों से गुरुवार सुबह काफी पहले ही निकले लेकिन समय से दफ्तर नहीं पहुंच सके।
गुड़गांव के रहने वाले अंकुर त्यागी मध्य दिल्ली में अपने दफ्तर के लिए सुबह आठ बजे निकले थे लेकिन जाम की वजह से खासी दिक्कत हुई। उनका कहना है कि दो घंटे के बाद भी वे अपने दफ्तर नहीं पहुंच सके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications