अफगानिस्तान के भविष्य पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की मांग
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन, फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को संयुक्त रूप से एक पत्र भेजा है, जिसमें अफगानिस्तान के मसले पर चर्चा कराने की मांग की है।
पत्र में लिखा है कि अफगानिस्तान के मसले पर हमें एक मानक तैयार करना चाहिए ताकि चरणबद्ध तरीके से, जहां तक संभव हो अफगानों को जिम्मेदारी सौंपी जाए।
तीनों नेताओं ने अफगानिस्तान के प्रशासन, कानून, मानवाधिकार, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास के लिए 'नई संभावनाएंऔर लक्ष्य' तय करने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के सैनिक तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications