भारत-फिनलैंड के बीच विमान सेवा समझौते को मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा गुरुवार को इस समझौते को स्वीकृति दिए जाने से पहले भारत और फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय विमानन सेवाओं के बारे में विचार-विमर्श पिछले साल 26 नवम्बर को हुआ था जिसमें दोनों पक्ष 18 जुलाई 1995 को हस्ताक्षरित विमान सेवा समझौते को आधुनिक बनाने पर सहमत हुए थे।
पिछले साल 26 नवम्बर को हस्ताक्षरित समझौते में सहकारी विपणन समझौते और इंटर-मॉडल सर्विसेज की बातों को शामिल किया गया था। इसके अतिरिक्त सभी माल सेवाओं के लिए अपना खुला आसमान रखने पर सहमति हुई है।
फिनलैंड की मनोनीत विमान सेवाएं अब दिल्ली और मुम्बई या चेन्नई के बीच सप्ताह में सात बार विमान संचालन कर सकती हैं। इसी प्रकार भारत की मनोनीत एयरलाइन्स अब फिनलैंड में हेलसिकी और वहां के अन्य किसी एक स्थान पर बिना प्रतिबंध विमान सेवा संचालन कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications