तुर्की में बाढ़ से 31 मरे
अंकारा, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। तुर्की में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ में 31 लोगों की मौत हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक तुर्की के प्रधानमंत्री रेकेप तय्यिप एरडोगन ने बुधवार को बताया कि बाढ़ से इस्तांबुल प्रांत में 26 और तेकिरगाद प्रांत में पांच लोगों की मौत हुई है।
बाढ़ में नौ लोग लापता हैं जिनको ढूंढ़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यहां कुल 1,600 मकान तबाह हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications