मुंबई हमले की जांच में भारत को पाकिस्तान पर भरोसा करना चाहिए : जरदारी

विदेश विभाग के मुख्यालय एवान-ए-सदर में अपनी आगामी अमेरिका यात्रा और भारत तथा अफगानिस्तान के साथ संबंधों के बारे में अपने नजरिए को पेश करते हुए जरदारी ने यह कहा।

समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे।

जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान समानता के आधार पर भारत के साथ वार्ता करना चाहता है और इसमें कोई भी विलंब केवल चरमपंथी तत्वों के हाथों को मजबूत बनाएगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वार्ता के प्रति गंभीर है क्योंकि उसने महसूस कर लिया है कि किसी भी समस्या का हल युद्ध कभी नहीं है।

अफगानिस्तान के साथ संबंधों के बारे में उन्होंने कहा कि वह वहां की नई सरकार के साथ सौहार्दपूर्ण और दोस्ताना संबंध चाहते हैं और हामिद करजई के दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित होने से उन्हें प्रसन्नता होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+